जुबीन गर्ग केस की जांच अटकी, समन के बावजूद सात लोग नदारद — मुख्यमंत्री ने ली गंभीरता से
मुंबई: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में जांच तेजी से चल रही है, लेकिन कुछ लोग अब भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को बताया कि जुबीन की मौत के समय सिंगापुर में जहाज पर मौजूद आठ में से सात लोग अभी तक सीआईडी के समन का जवाब नहीं दे पाए हैं।
सीएम सरमा ने बताया कि जहाज पर मौजूद सिर्फ एक व्यक्ति, रूपकमल कलिता ने सीआईडी के समन का जवाब दिया है और मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचने वाले हैं। बता दें कि विख्यात असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में समुद्र में तैरने के दौरान संदिग्ध हालात में हुई थी।
अलग-अलग कारण बता रहे लोग
बता दें कि मामले में बाकी 7 लोगों की ओर से अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। कुछ का कहना है कि सिंगापुर पुलिस उन्हें भारत आने की इजाजत नहीं दे रही। वहीं कुछ ने कहा कि अगर वे भारत में जांच के लिए आए, तो उनकी विदेशी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
कितने लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
सीएम सरमा ने बताया कि अब तक मामले में गायक जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी, गायिका अमृतप्रभा महंत, और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस दौरान सरमा ने आम लोगों से अपील की कि पुलिस और न्यायिक आयोग पर भरोसा रखें।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता को सच्चाई बताए कि जुबीन की मौत एक दुर्घटना थी या हत्या। मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब राज्य भर में जुबीन गर्ग की मौत को लेकर लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। सरमा ने यह भी कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सच्चाई को जल्द ही सामने लाया जाएगा।
हर कदम पर मिल रही असफलता? अपनाएं ये 5 मंत्र, बदलेगी किस्मत
असहनीय कष्ट में करें हनुमान बाहुक पाठ, बजरंगबली हर लेंगे संकट
नौतपा कब से शुरू? 9 दिन बरसेगी आग, जानें बचने के उपाय
घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल