बिहार चुनावी रण में उतरे ओवैसी, कहा – “मुसलमान बोलने से भी डरते हैं तुम्हारे नेता”
Bihar Elections: विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बिहार में अपना मोर्चा संभाल लिया है. इस वक्त असदुद्दीन ओवैसी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में हर तरफ हलचल मची हुई है. सभी राजनीतिक दल अपनी सियासी दाल गलाने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बिहार में अपना मोर्चा संभाल लिया है. इस दौरान उन्होंने मुसलमानों को लेकर एक बड़ा बयान भी दिया है.
हैदराबाद से लोकसभा सांसद और AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार (6 अक्टूबर, 2025) को बिहार के दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र के कुम्हरौली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान ओवैसी ने बिहार के मुसलमानों को नसीहत दी. उन्होंने कहा कि तुम्हारा नेता तो मुसलमान बोलने से भी डरता है. यह ड्रामा कब तक चलेगा?
चुनावी सभा में जमकर गरजे असदुद्दीन ओवैसी
ओवैसी ने कहा, ‘मुसलमानों की याद सिर्फ चुनाव के वक्त आती है. जब उनसे वोट चाहिए होता है तो कहते हैं- भाई, हमको वोट दे दो और चुनाव खत्म होते ही भूल जाते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘पटना में बैठकर कोई दूसरा तुम्हारे मुकद्दर का फैसला नहीं करेगा.’ओवैसी ने मुसलमानों से अपील की कि वे अब अपने वोट का इस्तेमाल सोच-समझकर करें. उन्होंने आगे कहा, ‘हमने पांच साल पहले बिहार के मुसलमानों पर एक रिपोर्ट तैयार करवाई थी, उसे पढ़ो. उसमें तुम्हें आईना दिखेगा. देखो कि 50-60 साल में तुम्हारी हालत में क्या बदलाव आया. हमने अच्छे लोगों पर भरोसा किया, लेकिन हमें क्या मिला?’
मुसलमान अपनी सियासी ताकत को पहचाने- ओवैसी
सभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के तीखे तेवर दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुसलमान अपनी सियासी ताकत को पहचानें और अपने वोट की अहमियत को समझे.
तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं असदुद्दीन ओवैसी
दरअसल, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी इस वक्त बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं. उनका यह दौरा रविवार (5 अक्टूबर, 2025) से शुरू हुआ है. असदुद्दीन ओवैसी का यह बिहार दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. जहां पार्टी के प्रमुख ओवैसी बिहार में खासकर सीमांचल और मिथिलांचल के इलाके में अपना जनाधार बढ़ाने में जुटे हुए हैं.
हर कदम पर मिल रही असफलता? अपनाएं ये 5 मंत्र, बदलेगी किस्मत
असहनीय कष्ट में करें हनुमान बाहुक पाठ, बजरंगबली हर लेंगे संकट
नौतपा कब से शुरू? 9 दिन बरसेगी आग, जानें बचने के उपाय
घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल