शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना दु:खद: सांसद मंजू शर्मा
जयपुर। सांसद मंजू शर्मा ने सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की घटना को अत्यंत दु:खद और हृदय विदारक बताया है। उन्होंने अस्पताल अस्पताल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से मरीजों की सुरक्षा, इलाज के बारे में जानकारी ली है। सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि सरकार संवेदनशील है, सीएम भजनलाल शर्मा रात को ही अस्पताल पहुंचे और मरीजों की सुरक्षा, इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही आग के घटना की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। मरीजों व घायलों के उपचार और देखभाल के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। सांसद मंजू शर्मा इस समय प्रदेश से बाहर प्रवास पर हैं। वे दूरभाष पर लगातार जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, एसएमएस के प्राचार्य दीपक माहेश्वरी और वरिष्ठ अधिकारियों के सम्पर्क में हैं और जानकारी ले रही हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक