किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह अस्पताल में ट्रोमा एवं अस्थि रोग संस्थान के न्यूरोसर्जरी आईसीयू-1 में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से हुई दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री हादसे की जानकारी मिलते ही देर रात घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से मिलकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शर्मा ने पूरी स्थिति का जायजा लिया और चिकित्सकों एवं अधिकारियों को प्रभावितों को त्वरित राहत देने के निर्देश दिए।
शर्मा ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में राज्य सरकार परिजनों के साथ खड़ी है तथा सरकार उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाएगी।मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस हादसे की जांच के लिए आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग इकबाल खान की अध्यक्षता में कुल 6 सदस्यों की एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति आग लगने के कारण, दुर्घटना की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की व्यवस्था सहित भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो, पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, उपचार और प्रभावितों की देखभाल राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हर कदम पर मिल रही असफलता? अपनाएं ये 5 मंत्र, बदलेगी किस्मत
असहनीय कष्ट में करें हनुमान बाहुक पाठ, बजरंगबली हर लेंगे संकट
नौतपा कब से शुरू? 9 दिन बरसेगी आग, जानें बचने के उपाय
घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल