भावनाओं का तूफान! गीतांजलि के जाने के बाद अभिरा पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान की प्रेम कहानी कभी मंजिल तक नहीं पहुंच पाती है। इनकी जिंदगी में तमाम तरह की मुश्किलें आती रहती है। पहले गलतफहमियों के कारण इनका रिश्ता टूटा। फिर मजबूरी में अरमान को गीतांजलि से शादी करनी पड़ी। अब सीरियल में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। एक हादसे में गीतांजलि की मौत हो जाएगी। इस बात क्या असर होगा? अरमान और अभिरा के रिश्ते पर?
गीतांजलि की लाश देखकर सदमे में अरमान और अभिरा
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जब अभिरा, अरमान और दादी मां गीतांजलि की लाश अपने सामने देखेंगे तो सदमे में आ जाएंगे। अभिरा की आंखों में आंसू होंगे, जबकि गीतांजलि ने हमेशा उसे सताया था। वहीं अरमान के लिए गीतांजलि की मौत पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। अरमान के घर पर मातम का मंजर नजर आएगा।
दादी मां की नजर में ईश्वर ने किया न्याय
गीतांजलि की मौत से दादी मां भी दुखी होंगी। लेकिन उनकी नजर में गीतांजलि को उसके कर्माें की सजा मिली है। दादी मां की नजर में यह ईश्वर का न्याय है। दादी मां का मनाना है कि गीतांजलि ने अभिरा और उसकी बेटी मायरा को बहुत परेशान किया, उसकी ही सजा मिली है।
ट्विस्ट के बाद सीरियल में आएगा लीप
गीतांजलि की मौत के बाद सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीए आएगा। क्या लीप के बाद अभिरा और अरमान साथ होंगे? क्या आगे कोई बड़ा ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिलेगा। सीरियल में इतने ट्विस्ट आ रहे हैं, उसके बाद भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीआरपी कम हुई है। 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह चौथे नंबर है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक