ट्विंकल का चौंकाने वाला खुलासा – आलिया भी रह गईं दंग
मुंबई: ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने नए टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर चर्चाओं में हैं। शो के नए एपिसोड में आलिया भट्ट और वरुण धवन मेहमान के तौर पर नजर आए। इस दौरान वरुण-आलिया के साथ ट्विंकल और काजोल ने काफी मस्ती की। इसी दौरान ट्विंकल खन्ना ने ऋषि कपूर से जुड़ा खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया। ये अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
ऋषि कपूर की शुभकामनाओं की वजह से हुई गलतफहमी
शो पर ट्विंकल ने वर्षों पहले ऋषि कपूर द्वारा जन्मदिन पर दी गईं शुभकामनाओं को याद किया। जिसके बाद लोगों को ये लगा था कि ट्विंकल ऋषि कपूर की नाजायज बेटी हैं। ये गलतफहमी ऋषि कपूर की अजीबोगरीब शुभकामनाओं की वजह से हुई थी। ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में बताया, ‘आलिया के ससुर की वजह से मैं लगभग कपूर बन ही गई थी। मेरे जन्मदिन पर उन्होंने बड़ी उदारता से ट्वीट किया, 'अरे, पता है... जब तुम अपनी मां के पेट में थीं, तब मैंने उनके लिए गाना गाया था।' इसलिए सबको लगा कि मैं उनकी नाजायज बेटी हूं।’
बाद में ऋषि कपूर ने दिया था स्पष्टिकरण
ट्विंकल ने बताया कि ऋषि कपूर की इस मजाकिया शुभकामना की वजह से ये गलतफहमी काफी ज्यादा फैल गई थी। लोगों के बीच एक भ्रम की स्थिति भी पैदा हो गई थी। आलम ये हो गया था कि ऋषि कपूर को खुद आगे आकर अपनी टिप्पणी पर सफाई देनी पड़ी थी। बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए ट्वीट किया और समझाया: ‘जन्मदिन मुबारक हो। 1973 में ‘बॉबी’ में जब मैं तुम्हारी मां के लिए गाना गा रहा था, तब तुम उनके पेट में थीं।’
ट्विंकल का किस्सा सुन हैरान रह गईं आलिया
शो के दौरान जब ट्विंकल किस्सा सुना रही थीं, तो काजोल ने आलिया के अजीब हाव-भाव की ओर इशारा किया। ट्विंकल ने भी इसे नोटिस किया और हंसते हुए आलिया से कहा, ‘मैं तुम्हारी ननद नहीं हूं, यह एक गलती थी।’ इसके बाद वरुण धवन ने भी आलिया से मजे लेते हुए कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा कि कैसे रिएक्ट करे।
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर
छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, आज कैबिनेट में होंगे अहम फैसले
मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द