छत्तीसगढ़ में नवरात्र के मौके पर पीएम मोदी के नाम पर ज्योत, श्रद्धालुओं ने जताई आस्था
बालोद: वैसे तो मां गंगा मइया मंदिर में हर वर्ष शारदीय नवरात्र पर जिले सहित छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश प्रज्जवलित करवाते हैं। लेकिन इस नवरात्र एक श्रद्धालु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ज्योत कलश प्रज्ज्वलित करवाई है।
बता दें कि मंदिर में बने नए ज्योत कक्ष में क्रमांक 71ए घी की मनोकामना ज्योत कलश प्रज्ज्वलित हो रही हैं। ज्योत प्रज्ज्वलित करवाने वाले श्रद्धालु ने मंदिर प्रबंधन को ऑनलाइन पेमेंट भुगतान कर अपना नाम गुप्त रखने की मांग की है। बता दें कि इस बार गंगा मइया मंदिर में कुल 1 हजार 270 मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित किये गए हैं।
यह नवरात्र पर्व 10 दिन का- पंडित आकाश
पंडित आचार्य आकाश शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र पर्व दस दिन का हो रहा है। 22 सितंबर से यह पर्व आरंभ हुआ एवं तृतीया तिथि 2 दिन होने से इस बार दिन में वृद्धि हुई है। पंचमी की हम बात करें तो 26 सितंबर को सुबह 9 बजकर 32 मिनट से आरंभ हो रहा, परंतु उदया तिथि चतुर्थी होने के कारण 26 सितंबर को चतुर्थी तिथि एवं 27 सितंबर को सूर्योदय कालीन पंचमी तिथि होने के कारण आज पंचमी मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर महाअष्टमी हवनपूजन, एक अक्टूबर को नवमी तथा 2 अक्टूबर को विजयादशमी दशहरा मनाया जाएगा।
शाम को बारिश ने भक्ति में डाला खलल
शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद जिला मुख्यालय बालोद सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में मौसम ने अचानक करवट ली और गरज बरस के साथ तेज मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान आसमान में जमकर बिजली कड़कती रही। जिसकी वजह से माता के मंदिरों में और खासतौर पर पंडालों में माता की भक्ति में खलल पड़ा।
बारिश की वजह से गंगा मइया मंदिर के पीछे परिसर में लगे मेला में लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं इस बीच मेला में विभिन्न प्रकार के दुकान लगाने वाले व्यापारियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। आकाशीय झूला सहित विभिन्न तरह के लगे झूले, बच्चों के खेलने के गेम्स बारिश के दौरान बंद रहें।
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
‘चटोरे’ चोरों का अनोखा कारनामा, पहले मिठाई खाई फिर कैश पर हाथ साफ
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया