महाकाल मंदिर प्रशासन ने शुरू की मोबाइल लिंक आधारित बुकिंग सुविधा, श्रद्धालुओं के लिए राहत
उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकॉल से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब नई ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक नंदी हॉल से दर्शन के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी के मोबाइल पर नाम और नंबर भेजने के बाद टोकन मिलता था, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त के दी गई है। वर्तमान में नई प्रणाली में पंजीकृत मोबाइल पर लिंक भेजा जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक कर श्रद्धालु 250 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा कर रहे हैं। सफल भुगतान के बाद उन्हें दर्शन की तिथि और समय की जानकारी प्राप्त हो रही है और दर्शन भी आसानी से हो रहे हैं। यह व्यवस्था भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग की तर्ज पर की गई है। मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि इस कदम से न केवल प्रक्रिया पारदर्शी और सरल होगी, बल्कि डिजिटल रिकॉर्ड से प्रबंधन को भी सुविधा मिलेगी और श्रद्धालुओं का समय बचेगा और अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा।
कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन
उमा सांझी महोत्सव 2025 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं शालेय विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के उपरांत परंपरानुसार श्री महाकालेश्वर निःशुल्क अन्नक्षेत्र में कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं का पूजन एवं उपहार वितरण आशीष फलवाड़िया (सहायक प्रशासक), आर.के. तिवारी (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) एवं मनीष तिवारी (प्रभारी, निःशुल्क अन्नक्षेत्र) द्वारा सम्पन्न किया गया।
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा