15 साल के लड़के की हत्या से हिल उठा सीलमपुर, स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन कर पुलिस और प्रशासन पर उठाए सवाल
नई दिल्ली: दिल्ली में अपराध बेलगाम होते जा रहे हैं। राजधानी के सीलमपुर में एक घटना सामने आई है, जिसमें एक 15 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंच पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपी किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन भी किया है।
कई एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस
बताया जा रहा है कि चाकू बाजी की घटना के बाद आसपास के लोग ही नाबालिग को लेकर अस्पताल पहुंच गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम करण (15) पुत्र तेजपाल बताया जा रहा है। वह न्यू सीलमपुर इलाके का निवासी था और एक मैकेनिक की दुकान पर रिपेयरिंग का काम करता था। पुलिस वारदात के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस कई पहलुओं से जांच में जुटी है।
हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद
पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी किशोर की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। आरोपी भी नाबालिग ही है। बता दें कि दिल्ली में इस तरह के अपराध की वारदात नई नहीं है। राजधानी में आए दिन इस तरह की वारदात होती रहती हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से अपराध की ये घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने करण की मौत के बाद विरोध-प्रदर्शन भी किया है। उनका कहना है कि पुलिस को लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में गश्ती बढ़ानी चाहिए।
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
खाटू श्यामजी को लेकर कथावाचक की टिप्पणी पर बवाल, विरोध के बाद मांगी माफी
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब