राजस्थान मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकता है तापमान और आर्द्रता का मिजाज
जयपुर: विदाई से पहले एक बार फिर मानसून की बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिसकी वजह से राजस्थान के पूर्वी जिलों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। हालांकि इस बार का पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा मजबूत नहीं है। लिहाजा उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि कल के बाद यानी रविवार 28 सितंबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए ताजा बुलेटिन में बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और राजसमंद जिलों में रविवार 28 सितंबर और सोमवार 29 सितंबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में तापमान में उतार चढाव जारी
पिछले चार पांच दिन से तापमान में उतार चढाव जारी है। कभी पारा 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकलता है तो कभी 38 और 39 डिग्री सेल्सियस के बीच आ जाता है। गुरुवार को झुंझुनूं के पिलानी में सर्वाधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर गंगानगर रहा जहां 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उधर चूरू में भी 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 37.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 36.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 36.3 डिग्री सेल्सियस, करौली में 36.3 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 36.2 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 36.1 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 36.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 36.0 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 36.0 डिग्री सेल्सियस और झुंझुनूं में 36.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां पढ़ें अगले दो सप्ताह का मौसम का पूर्वानुमान...
प्रथम सप्ताह के लिये वर्षा का पूर्वानुमान (26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025)
दक्षिण-पूर्वी भागों के उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में 27 सितंबर से मेघगर्जन के साथ बारिश का एक नया दौर शुरू होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। दिनांक 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान राज्य के पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी और दक्षिणी भागों मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रथम सप्ताह के दौरान राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।
द्वितीय सप्ताह के लिये वर्षा पूर्वानुमान (3 अक्टूबर- 9 अक्टूबर 2025)
द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य के कुछ भागों में बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। आगामी दो सप्ताह के लिये अधिकतम तापमान पूर्वानुमान (25 सितम्बर- 09 अक्टूबर 2025) प्रथम सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और द्वितीय सप्ताह के दौरान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
तमिलनाडु सरकार का फैसला, अस्पतालों में शुरू होगा QDENGA टीकाकरण
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ