रांची, खूंटी और आसपास के जिलों में भारी वर्षा का दौर जारी, सड़कें और नाले जलमग्न
रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश देखी गई. रात के समय तो आसमान में बादलों की गड़ गड़ाहट से सोए हुए छोटे बच्चे तक डर गए. पूरी रात और दिनभर मूसलाधार बारिश से जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया था. कहीं-कहीं तो बाढ़ जैसी स्थिति सितंबर माह में भी बन गई. रांची मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची के लोगों को सतर्क रहना होगा.
रांची के लोग आज रहें सतर्क
झारखंड के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की आज रांची के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने हो सकती है. रांची समेत पूर्वी सिंहभूम, खूंटी व लोहरदगा जैसे जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है. अगले दो दिन तक राज्य के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र कायम होने के कारण बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.
झारखंड में हुई है भीषण बारिश
बता दें कि झारखंड में इस बार भीषण बारिश हुई है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी. ऐसे में मॉनसून अब अपने आखिरी दौर में है, लेकिन बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. रांची मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
यह है वापसी की बारिश
रांची मौसम विभाग के अनुसार ये बारिश इस मॉनसून की आखिरी बारिश हो सकती है. रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अब मॉनसून लौट रहा है. यह जो बारिश आप देख रहे यह वापसी की बारिश है. ऐसे में लोगों को अब भी सावधान रहने की जरूरत है.
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
तमिलनाडु सरकार का फैसला, अस्पतालों में शुरू होगा QDENGA टीकाकरण
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ