दुर्गा पंडाल में हुई बिजली दुर्घटना में दो मासूमों की मौत, बच्चों की मौत पर इलाके में मातम और सुरक्षा पर सवाल
जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तिलवाराघाट थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स क्षे़त्र के एक दुर्गा पंडाल में करंट फैसले से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद पंडाल में भगदड़ मच गई। सजावट के लिए लगाई गई झालर से करंट लगने के कारण दो बच्चों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, बच्चे दुर्गा पंडाल में आयोजित आरती में शामिल होने के लिए आए थे। इस घटना से दुर्गा पंडाल में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। जिला कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश जारी किये हैं। तिलवारा पुलिस ने बताया कि बरगी हिल्स स्थित चीफ इंजीनियर ऑफिस के सामने दुर्गा पंडाल लगा है। बुधवार की रात करीब 9 बजे आरती में शामिल होने के लिए लोग पहुंचे थे। इसी दौरान दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए परिजन
पुलिस ने बताया कि 6 वर्षीय आयुष और 10 साल के वेद की मौत हो गई है। करंट लगते ही दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
कलेक्टर ने दिये जाने के आदेश
जिला कलेक्टर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने घटना की जांच के लिये गोरखपुर एसडीएम अनुराग सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल गठित किया है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एसके शर्मा एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी के सहायक यंत्री दिनेश पाल को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर सिंह ने घटना के कारणों तथा सभी संभावित बिंदुओं की जांच कर तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जांच दल को दिये हैं।
मंत्री ने प्रकट किया शोक
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बरगी हिल्स में दो बच्चों की बिजली के करंट लगने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए रेड क्रॉस से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिये हैं।
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
युवाओं के भविष्य पर सचिन की बड़ी चिंता, कहा- देश गंभीर संकट की ओर बढ़ सकता है
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
'सिविल ड्रेस' में लाठीचार्ज के वीडियो पर एक्शन, पुलिसकर्मियों के लिए नई गाइडलाइन जारी