PM मोदी कल देंगे वर्ल्ड फूड इंडिया को नई शुरुआत, रूस के उप-प्रधानमंत्री की भागीदारी तय
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को वर्ल्ड फूड इंडिया के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य घरेलू खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित करना और भारत को खाद्य क्षेत्र में नवोन्मेष के वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापित करना है।
भारत मंडपम में होने वाले इस आयोजन में रूस के उप-प्रधानमंत्री दिमित्री पत्रिशेव भी शामिल होंगे। संवाददाताओं से बातचीत में इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्ल्ड फूड इंडिया केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि भारत को खाद्य नवोन्मेष, निवेश और पर्यावरण अनुकूल उपायों के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने का एक परिवर्तनकारी मंच है।
उन्होंने कहा कि पिछले संस्करणों की सफलता को देखते हुए सरकार को इस वर्ष निवेश प्रतिबद्धताओं में और अधिक वृद्धि की उम्मीद है। गौरतलब है कि 2023 में इस कार्यक्रम के दौरान, 33,000 करोड़ के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस