बालिका शिक्षा से समाज और देश प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ता है- वन राज्य मंत्री
जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने रविवार को अलवर जिले के प्रताप ऑडिटोरियम में विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं काउंसलिंग सत्र का शुभारम्भ कर 350 विप्र प्रतिभाओं को सम्मानित किया। वन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं और युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिका शिक्षा से समाज और देश तेजी से प्रगति करता है,अतः बेटियों को बेटों के समान शिक्षा व अवसर प्रदान किये जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर वर्ग को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा मुहैया कराने हेतु कटिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के संयोजक श्री पीयूष पंडित ने बताया कि विप्र फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, कौशल विकास और प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है। इसी कड़ी में आज 350 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें महिलाएं, विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रें में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे शामिल रहे। सम्मान समारोह के साथ-साथ आयोजित काउंसलिंग सत्र में विशेषज्ञों ने युवाओं को करियर मार्गदर्शन दिया और सफलता के लिए सकारात्मक सोच, मेहनत तथा लक्ष्य निर्धारण की अहमियत पर प्रकाश डाला।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम