राहुल गांधी पर दुबे का प्रहार – “सोरोस-रॉकफेलर संग मिलकर फैला रहे अराजकता”
नई दिल्ली।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा बार-बार वोट चोरी का आरोप लगाने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखा हमला बोला है। दुबे ने कहा कि क्या राहुल गांधी चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं?
राहुल गांधी ने गुरुवार (18 सितंबर) को कर्नाटक की आलंद सीट का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस समर्थक मतदाताओं को हटाने के लिए फर्जी लोगों द्वारा 6,018 नाम कटवाने के आवेदन दिए गए। उनका कहना है कि यह काम किसी व्यक्ति ने नहीं बल्कि सॉफ़्टवेयर के जरिए केंद्रीकृत तरीके से किया गया।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए निशिकांत दुबे ने सवाल उठाया कि क्या 2023 की अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने व्हाइट हाउस में उन सलाहकारों से मुलाकात की थी, जिन पर 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगे थे?
दुबे ने एक्स पर लिखा— “क्या राहुल गांधी उन्हीं लोगों के कहने पर अब चुनाव आयोग पर प्रश्नचिह्न लगाकर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं? सभी तथ्य मैं संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करूंगा।”
उन्होंने आगे गृह मंत्रालय और ईडी से मांग की कि 2004 से 2025 तक सैम पित्रोदा की फंडिंग, विदेशी संपर्कों और राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के दौरान हुई मुलाकातों की जांच हो। दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी चरमपंथ और नक्सलवाद को बढ़ावा देने में शामिल रही है और अब सोरोस, रॉकफेलर व USAID जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश