विश्वकर्मा पूजा बनी काल, फर्नीचर दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
पटना। नालंदा जिले के बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में विश्वकर्मा पूजा की रात भीषण आग लग गई। आग आमस फर्नीचर की दुकान में लगी, जिससे करीब 35 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
कैसे लगी आग
दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि पूजा के बाद वे स्टाफ के साथ घर लौट गए थे। आधी रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि दुकान में आग लगी है। मौके पर पहुंचे तो अंदर से तेज लपटें और धुआं निकल रहा था। शुरुआती जांच में हवन सामग्री से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है।
दमकल ने पाया काबू
आग की सूचना पर पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा पूरा फर्नीचर, एक चारपहिया वाहन और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान चाय बनाने के लिए रखा छोटा गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भड़क गई।
आसपास की दुकानों को भी नुकसान
तेज लपटों से आसपास की दुकानें और मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। पास स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र और वहां संचालित एसबीआई लाइफ ऑफिस को भी नुकसान पहुंचा।
पुलिस का बयान
लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार नुकसान का आकलन कर रहे हैं। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक