फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, जतरा मेले में बीमार पड़े दर्जनों मासूम
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के टेमकी गांव में आयोजित जतरा मेले में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेले में चाउमीन खाने के बाद करीब 35 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी शिकायतें हुईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया राजेश उरांव और जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर सभी बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने भी मदद की।
अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. जय प्रकाश जायसवाल ने बताया कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है। समय पर इलाज मिलने से सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और अब उनकी स्थिति स्थिर है।
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला कि चाउमीन स्टॉल पर स्वच्छता मानकों की भारी कमी थी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में मेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच-पड़ताल पहले से हो, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश