मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ लिया चाय का स्वाद — टी वेंडर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना से जोड़ने के दिए निर्देश
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मानसरोवर में शिप्रापथ स्थित टी-स्टॉल पर चाय बनाई और इसका स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन और वेंडर्स से आत्मीयता के साथ संवाद किया और यूपीआई के माध्यम से डिजिटल पेमेंट किया।

श्री शर्मा ने टी-स्टॉल वेंडर श्री राकेश मीणा से उनके जीविकोपार्जन के संबंध में संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय पार्षद और संबंधित अधिकारियों को आस-पास के क्षेत्र में चाय सहित अन्य पथ विक्रेता पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पथ विक्रेताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की तर्ज पर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में जरूरतमन्द एवं असहाय परिवारों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना संचालित की जा रही है। इससे वित्तीय सहायता सुगमता पूर्वक प्राप्त होने से वे अपने कार्यों में वृद्धि कर जीवन स्तर में सुधार ला सकेंगे। इसके माध्यम से सुलभ ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक