क्रिस्पी-चटपटा स्नैक: शाम की भूख में बेस्ट हैं चिली गार्लिक पोटैटो, जानें आसान बनाने का तरीका
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 4-5 मध्यम आकार के आलू
- 2-3 चम्मच मैदा या कॉर्नफ्लोर
- नमक स्वादानुसार
- तेल तलने के लिए
- 2 चम्मच तेल
- 4-5 लहसुन की कली (बारीक कटी हुई)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 चम्मच टोमेटो केचप
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 1 चम्मच रेड चिली सॉस
- 1/2 चम्मच सिरका
- 1/2 चम्मच चीनी
- थोड़ा-सा हरा धनिया (गार्निश के लिए)
विधि :
- सबसे पहले आलू को धोकर छील लें और उन्हें फ्रेंच फ्राइज की तरह लंबा-लंबा काट लें। आप चाहें तो इन्हें थोड़ा मोटा भी काट सकते हैं।
- अब एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर आलू को 5-7 मिनट के लिए उबाल लें। ध्यान रखें कि आलू पूरी तरह से न गलें।
- उबले हुए आलू को छानकर ठंडा होने दें। फिर उनमें मैदा या कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा नमक मिलाकर अच्छे से मिलाएं ताकि आलू पर एक पतली परत बन जाए।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर आलू को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। तले हुए आलू को निकालकर अलग रख दें।
- अब सॉस बनाने की तैयारी करें। उसी कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और प्याज डालकर हल्का भूनें।
- अब इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद टोमेटो केचप, सोया सॉस, रेड चिली सॉस, सिरका और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
- जब सॉस गाढ़ा होने लगे तो इसमें तले हुए आलू डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि सॉस की कोटिंग आलू पर पूरी तरह से हो जाए।
- आपका स्वादिष्ट चिली गार्लिक पोटैटो तैयार है। इसे हरे धनिया से गार्निश करके गरमागरम परोसें।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक