सोशल मीडिया स्टार वन्नू दी ग्रेट बनी चर्चा का केंद्र, 3 मिलियन फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर ने मनी मिराज को कहा अपना पति
चंडीगढ़: वन्नू दी ग्रेट नाम से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने पेज पर कई वीडियो जारी कर बिहार के यूट्यूबर मनी मिराज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वन्नू का आरोप है कि मिराज ने उसके शादी की और बाद में उसे धोखा दिया। उसने आरोप लगाया है कि शादी के बाद वो उसे छोड़कर चला गया है। अब वन्नू को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर कई लोग उसके समर्थन में आ गए हैं। अब आप सब के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि ये वन्नू द ग्रेट और उसने जिस मनि मिराज पर आरोप लगाए हैं वो कौन हैं? आइए जानते हैं दोनों के बारे में...
कौन हैं वन्नू द ग्रेट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वन्नू द ग्रेट पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। वन्नू एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वन्नू भोजपुर इंडस्ट्री का भी जाना माना नाम हैं। सोशल मीडिया की बात करें तो वन्नू के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं फेसबुक भी उसे 56 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने फेसबुक प्रोफाइल में उसने खुद को भोजपुरी एक्ट्रेस, कंटेंट क्रिएटर और पूर्व टिकटॉकर बताया है। वन्नू ने मनी मिराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वन्नू ने दावा किया है कि वो मिराज की वाइफ हैं। लेकिन शादी के बाद उन्हें धोखा मिला। उसका पति उसे छोड़कर भाग गया है।
कौन हैं मनी मिराज
मनी मिराज की कहानी संघर्ष से सफलता तक की मिसाल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंस्टाग्राम रील्स से की और धीरे-धीरे यूट्यूब वीडियो बनाकर पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला। आज मनी मिराज अपनी एक्टिंग और गानों से इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुके हैं। लेकिन उनकी यह सफलता आसान नहीं थी। कभी वह चिकन बेचकर अपना गुजारा करते थे और साधारण जिंदगी जीते थे। भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने अपनी जिंदगी को नई दिशा दी। लेकिन अब मिराज पर जो आरोप लगे इससे आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
हिंदू रक्षा दल ने बताया लव जिहाद का मामल
हिंदू रक्षा दल भी इस मामले में कूद पड़ा है। इस दल के अध्यक्ष पिंकी भैया ने एक्स पर लिखा है कि ये लव जिहाद ट्रैप मामला यूट्यूबर वन्नू डी ग्रेट का है। वो मुस्लिम यूट्यूबर मणि मेराज (Mani Meraj) के साथ रिलेशनशिप में थीं हिन्दू बनकर मुझे मिला फिर शारीरिक रूप से शोषित किया, इस्लाम में कन्वर्ट कराया, गुप्त शादी की और फिर छोड़ दिया। ये बेटियाँ आज मेरे पास हिंदू रक्षा दल @hrd_official_ के ऑफिस पर आई आज वीडियो में वो सारी सचाई बताई अब अफसोस जता रही है संगठन अब मदद करेगा और बिटिया को इंसाफ दिलाना है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक