उत्तराखंड में सोनप्रयाग और केदारनाथ के बीच रोपवे बनाएगा अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड
नई दिल्ली । अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) को उत्तराखंड में सोनप्रयाग और केदारनाथ के बीच रोपवे प्रोजेक्ट के लिए नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) से लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) हासिल हुआ है। एईएल के सड़क, मेट्रो, रेल और जल (आरएमआरडब्ल्यू) डिविजन की तरफ से चलाए जा रहे इस प्रोजेक्ट में 4,081 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी की तरफ से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12।9 किलोमीटर लंबे इस रोपवे से भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण तीर्थयात्राओं में से एक केदारनाथ यात्रा में यात्रा का समय वर्तमान 8 से 9 घंटे से घटकर सिर्फ 36 मिनट रह जाएगा।
कंपनी ने जानकारी दी है कि पूरा होने के बाद, यह रोपवे प्रति घंटे दिशा में 1,800 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगा। ऐसे में हर साल केदारनाथ मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की कठिन यात्रा आसान हो जाएगी। केदारनाथ में हर साल करीब 20 लाख तीर्थयात्री आते हैं। इस नए रोपवे से न सिर्फ यात्रा सुरक्षित और तेज होगी बल्कि ओवरऑल तीर्थयात्री अनुभव भी बेहतर होगा। यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम पर्वतमाला के तहत आता है। इसे एनएचएलएमएल के साथ रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर पूरा किया जाएगा। कंपनी के अनुसार इसके निर्माण में छह साल लगने का अनुमान है, जिसके बाद एईएल 29 सालों तक रोपवे को ऑपरेट करेगा।
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
'पहले न्याय का वादा, फिर प्रचार की बात', परिवार के आरोपों से घिरे प्रशांत किशोर
नेपाल पहुंची Hero EV, तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स से बढ़ाया ग्लोबल विस्तार
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
सारंगढ़ में बारिश का कहर, उफनते नाले में समाई कार; पति-पत्नी का सुराग नहीं
आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, नीट अभ्यर्थी की भी गई जान