बल्ले से बरसे चौके-छक्के, रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया लेकिन अधूरी रह गई बल्लेबाज की ख्वाहिश
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन का सामना साउथ जोन की टीम से हो रहा है. बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर 11 सितंबर से शुरू हुए इस मुकाबले में सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके पक्ष में साबित हुआ. साउथ जोन की पहली पारी 149 रनों पर सिमट गई, वहीं सेंट्रल जोन ने मजबूत जवाब देते हुए 500 से ज्यादा रन बनाए, जिससे वह एक बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रहे. इस मैच में सेंट्रल जोन के युवा बल्लेबाज यश राठौड़ ने अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि वह लंबे समय तक चर्चा का विषय बने रहेंगे. हालांकि, वह इस दौरान एक खास मुकाम को हासिल करने से चूक गए.
यश राठौड़ के साथ हुआ कुछ ऐसा
सेंट्रल जोन की ओर से पहले कप्तान राजत पाटीदार ने शानदार शतकीय पारी खेली. लेकिन असली हीरो बने यश राठौड़, जिन्होंने 286 गेंदों का सामना करते हुए 194 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और दो छक्के लगाए और टीम के स्कोर को 500 रन तक भी पहुंचाया, लेकिन वह दोहरा शतक लगाने से चुके गए. बता दें, राठौड़ दोहरे शतक से महज छह रन दूर थे, जब साउथ जोन के गुरजापनीत सिंह ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन लौटाया. ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई और अंदर आकर स्टंप उखाड़ ले गई.
राठौड़ के लिए दोहरे शतक से चूकना निराशाजनक रहा, लेकिन 194 रनों का यह योगदान उन्हें घरेलू क्रिकेट में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित हो सकता है. दलीप ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और इस फाइनल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. राठौड़ की इस यादगार पारी को क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखने वाले हैं.
सेंट्रल जोन को 362 रनों की बढ़त
यश राठौड़ की इस पारी के चलते सेंट्रल जोन की टीम अपनी पहली पारी में 511 रन बनाने में कामयाब रही. जिसके चलते उसने 362 रनों की बढ़त हासिल की. ऐसे में अब साउथ जोन को मुकाबले में वापसी करने के लिए दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन करना होगा. वहीं, सेंट्रल जोन की नजर जल्द से जल्द साउथ जोन को ऑलआउट करने पर रहेगी.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक