बसपा ही दिलाएगी बिहार की जनता को खुशहाल जिंदगी - आकाश आनंद
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक मायावती के आदेश पर उनके भतीजे आकाश आनंद ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है।
आकाश आनंद ने शुक्रवार (12 सितंबर) को रोहतास जिले में आयोजित सर्वजन हिताय जागरूक यात्रा के तहत बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दलित और पिछड़े वर्गों के बीच बसपा की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया और बीजेपी व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
बीजेपी-कांग्रेस पर तीखा हमला
आकाश आनंद ने कहा, “अब बिहार की जनता को अपने हित और कल्याण के लिए बसपा को कामयाब बनाना होगा। कांग्रेस और बीजेपी समेत इनकी सहयोगी पार्टियों को सत्ता में आने से रोकना जरूरी है, क्योंकि इनकी संकीर्ण और पूंजीवादी सोच के कारण गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी और धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग की स्थिति में अब तक सुधार नहीं हो पाया है।”
बसपा प्रत्याशी का ऐलान
सभा के दौरान आकाश आनंद ने करगहर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह पटेल के नाम की घोषणा भी की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
आकाश आनंद ने कहा कि बसपा ही वह विकल्प है जो सामाजिक न्याय, दलित-पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ बसपा को जिताने में जुट जाएं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक मायावती के आदेश पर उनके भतीजे आकाश आनंद ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है।
आकाश आनंद ने शुक्रवार (12 सितंबर) को रोहतास जिले में आयोजित सर्वजन हिताय जागरूक यात्रा के तहत बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दलित और पिछड़े वर्गों के बीच बसपा की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया और बीजेपी व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
बीजेपी-कांग्रेस पर तीखा हमला
आकाश आनंद ने कहा, “अब बिहार की जनता को अपने हित और कल्याण के लिए बसपा को कामयाब बनाना होगा। कांग्रेस और बीजेपी समेत इनकी सहयोगी पार्टियों को सत्ता में आने से रोकना जरूरी है, क्योंकि इनकी संकीर्ण और पूंजीवादी सोच के कारण गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी और धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग की स्थिति में अब तक सुधार नहीं हो पाया है।”
बसपा प्रत्याशी का ऐलान
सभा के दौरान आकाश आनंद ने करगहर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह पटेल के नाम की घोषणा भी की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
आकाश आनंद ने कहा कि बसपा ही वह विकल्प है जो सामाजिक न्याय, दलित-पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ बसपा को जिताने में जुट जाएं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक