छात्रा से छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक तुरंत बर्खास्त
धौलपुर जिले के बरौली में एक संविदा शिक्षक द्वारा स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोपी शिक्षक को तत्काल नौकरी से हटाने और पुलिस द्वारा गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रकरण के अनुसार पीड़िता कक्षा 7 की छात्रा है और विद्यालय के ही शिक्षक से ट्यूशन लेती थी। 4 अगस्त की शाम करीब 5 बजे आरोपी शिक्षक ने छात्रा को रोक लिया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने घर जाकर मां को पूरी बात बताई। परिजनों ने तत्काल सरमथुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
हालांकि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी ने मामले को दबाने के लिए पंचायत में पहुंचकर कबूलनामा और माफी मांगी, जिसका वीडियो भी परिजनों के पास मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस निष्क्रिय बनी रही।
आरोपी शिक्षक संविदा पर सरकारी स्कूल में कार्यरत है और निजी विद्यालय का संचालन भी कर रहा है। परिजनों ने इस लापरवाही और पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत सीधे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से उनके जयपुर आवास पर जाकर की।
शिकायत सुनने के बाद शिक्षा मंत्री ने तुरंत शिक्षा निदेशक माध्यमिक सीताराम जाट को आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया।
मंत्री ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे मामलों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सख्त रुख से परिजनों को कुछ हद तक राहत मिली है, लेकिन पुलिस की भूमिका पर अब भी सवाल उठ रहे हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक