MP News: 108 एंबुलेंस में डीज़ल घोटाला पकड़ा गया, भ्रष्टाचार की जड़ें तलाशने में जुटा प्रशासन
सिवनीः मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एंबुलेंस से डीजल चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने सिर्फ भ्रष्टाचार के आरोपों को जन्म दिया है, बल्कि सरकारी तंत्र पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की पारदर्शिता और ईमानदारी पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। 108 एंबुलेंस सेवा, जो आपातकालीन चिकित्सा सहायता में काम आती है। अब डीजल घोटाले की वजह से सुर्खियों में है। इसने भ्रष्टाचार के खेल का पर्दाफाश किया है। इस वीडियो ने लोगों को सकते में डाल दिया है।
एंबुलेंस से डीजल घोटाला
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक 108 एंबुलेंस ड्राइवर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने आया है। उसने गाड़ी में डीजल भरवाने के दौरान पहले बाल्टी में आधा डीजल डालवाया। फिर तुरंत वही पंप एंबुलेंस की टंकी पर लगा देता है। वहीं, ड्राइवर बड़ी चालाकी से वीडियो बनाते नजर आ रहा है। बाद में पंप चालक बाल्टी को उठाकर भी ले जाते दिख रहा है। सुनील देशमुख नाम के ड्राइवर ने एक और व्यक्ति के साथ मिलकर डीजल घोटाला किया।
लोगों का कहना है कि यह गड़बड़ी लंबे समय से चल रही थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बृजेश रंगढ़ले की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही यह भी देखना होगा कि अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि सिवनी में 108 एंबुलेंस से डीजल चोरी की ये कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। हालांकि इस मामले में ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया गया । इसके अलावा इमरजेंसी गाड़ी पर रील बनाने का मामले में भी ड्राइवर पर एक्शन लिया गया था। लेकिन इन छोटी-मोटी कार्रवाइयों के बावजूद यह अवैध धंधा रुक नहीं रहा है।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश