गलती पुलिसकर्मी की और फंस गया आम आदमी! पंजाब में कार ड्राइवर से वसूले 60 हज़ार, मामला सुर्खियों में
जालंधर: पंजाब के जालंधर जिले में स्कूटी सवार को रोकने के चक्कर में एक लेडी कांस्टेबल को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से लेडी कांस्टेबल बुरी तरह से घायल हो गई। हालांकि इसमें कार चालक की कोई गलती नहीं थी। उसकी कार के सामने अचानक लेडी कांस्टेबल आ गई जिस वजह से ये हादसा हो गया। लेकिन पुलिस ने फिर भी चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी कार को जब्त कर लिया है। अब कार चालक ने पुलिस पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। कार चालक ने बताया कि वो लुधियाना से किसी काम के लिए मॉडल टाउन आया था। जैसे ही वो बुधवार शाम 6.30 बजे के करीब मॉडल टाउन मार्केट के पास से गुजर रहा था तभी ट्रैफिक पुलिस की लेडी कांस्टेबल सिमरनजीत कौर उनकी कार से टकरा गई।
कार चालक लेकर गया अस्पताल
चालक ने आगे बताया कि लेडी कांस्टेबल एक एक्टिवा सवार को रोक रही थी। एक दम से वो उनके कार के आगे आ गई, जिससे ये हादसा हुआ। उन्होंनेआरोप लगाया कि उसपर महिला कर्मचारी का इलाज करवाने के लिए दबाव बनाया गया जबकि उसकी कोई गलती भी नहीं थी। हादसे के बाद वह महिला कर्मी को केजीएम बोन अस्पताल ले गए। वहां ओपीडी की 700 रुपए की पर्ची कटवाई फिर 1000 रुपए एक्सरे के लिए भी दिए। दविंदर ने आरोप लगाया कि इतना सब करने के बावजूद उससे महिला कर्मी ने 60 हजार भी मांगे।
पुलिस बोली- नहीं मांगे कोई पैसे
चालक ने बताया कि उन्होंने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी की फुटेज भी निकलवाई। पुलिस ने फिलहाल चालक दविंदर की कार जब्त कर ली है। वहीं इस मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि लेडी कांस्टेबल का एक्सीडेंट हो गया था। उसका इलाज करवाया जा रहा है। किसी ने पैसे की मांग नहीं की है। जबकि वह चाहते हैं कि इलाज सही हो जाए और लेडी कांस्टेबल ठीक हो जाए।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश