राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह 14 सितम्बर को- आठ विधाओं के दस लेखकों को मिलेगा हिन्दी सेवा पुरस्कार-2025
जयपुर। भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार और हिन्दी उन्नयन के लिए दिया जाने वाला ‘हिन्दी सेवा पुरस्कार’ इस वर्ष आठ विधाओं हिन्दी साहित्य (कथा); हिन्दी साहित्य (कथेतर); संविधान एवं विधि; विज्ञान, तकनीकी एवं अभियांत्रिकी; चिकित्सा विज्ञान एवं स्वास्थ्य (भारतीय चिकित्सा पद्धति सहित); कला, संस्कृति एवं पर्यटन; दर्शन, योग एवं अध्यात्म तथा जनसंचार, पत्रकारिता एवं सिनेमा में प्रदान किये जाएंगे।
स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने बताया कि यह पुरस्कार 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के मुख्य सभागार में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदान किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष डॉ. कृष्ण कुमार कुमावत को उनके उपन्यास ‘लक्ष्य’, डॉ. मूलचन्द बोहरा को उनके शैक्षिक निबन्ध संग्रह ‘समझ गए ना’, डॉ. अनुपम चतुर्वेदी एवं डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी को संयुक्त रूप से उनकी पुस्तक ‘भारतीय राजनीतिक व्यवस्था’, डॉ. पूर्णेन्दु घोष को ‘वैज्ञानिक विचार द्वीपों के बीच सामाजिक काव्य पुलों का निर्माण’, डॉ. हिमांशु भाटिया को ‘सेरेब्रल पाल्सी: व्यथा, कथा एवं कानून’, डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को उनके यात्रा वृतान्त ‘ओकुहेपा’, डॉ. मनोज कुमार गट्टानी को उनकी पुस्तक ‘मन सनातन’ एवं श्री विजय प्रकाश शर्मा विप्लवी व डॉ. कुंजन आचार्य को संयुक्त रूप से लिखी उनकी पुस्तक ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’ के लिए सम्मानित किया जाएगा।
शासन सचिव ने बताया कि प्रत्येक विधा में लेखक को पुरस्कार स्वरूप पचास हजार रूपये की नकद राशि दी जाएगी।
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
गौतम बुद्ध नगर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 8वां और इंटर में 12वां स्थान
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान