बारिश में उफनाई नदी बनी कहर—मेडिकल ऑफिसर्स की सरकारी गाड़ी बहाव में बही, खजूर में अटकने से बची जान”
नीमच: मध्य प्रदेश में बारिश से हाल-बेहाल हो चुके हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नीमच जिले में भारी बारिश के चलते गुंजाली नदी में बाढ़ आ गई। रतनगढ़ इलाके में नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इस दौरान, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की गाड़ी नदी में बह गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को सुरक्षित बचा लिया। इस घटना में BMO समेत तीन लोगों की जान बच गई।
सांडा माताजी के पास हुई घटना
स्वास्थ्य विभाग जावद के BMO डॉ. राजेश मीणा, डॉ. मोहन मुजाल्दे और ड्राइवर बोलेरो से गुंजाली नदी पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ग्रामीणों की मदद से सभी सुरक्षित हैं। नीमच जिले के रतनगढ़ से लगभग 9 किलोमीटर दूर सांडा माताजी के पास यह घटना हुई। रतनगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के BMO, एक डॉक्टर और ड्राइवर बोलेरो गाड़ी से पुल पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी गाड़ी तेज बहाव में बह गई।
खजूर के पेड़ से अटकी गाड़ी
गाड़ी कुछ दूर बहने के बाद खजूर के पेड़ों में अटक गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों को फंसा हुआ देखा और तुरंत उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने बोलेरो गाड़ी को भी नदी से बाहर निकालने में मदद की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या दिख रहा
घटना से जुड़ा जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक बोलेरो गाड़ी नदी के तेज बहाव में फंसी हुई है। हालात इतने खराब दिख रहे हैं कि गाड़ी में मौजूद लोगों ने बिना देर किए छंलाग लगा दी। अगर खजूर के पेड़ से गाड़ी नहीं अटकती तो हालात कुछ और भी हो सकते थे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल