रोज़-रोज़ वही सब्ज़ी खाकर बोर हो गए? लंच या डिनर में कुछ अलग चाहिए तो बेसन-प्याज़ की सब्ज़ी बनाएं – बेहद आसान रेसिपी से पाएं नया स्वाद
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- बेसन: 1 कप
- प्याज: 2 बड़े (बारीक कटे हुए)
- टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
- हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
- जीरा: 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
- धनिया पाउडर: 1 चम्मच
- गरम मसाला: 1/2 चम्मच
- तेल: 2-3 चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- हरा धनिया: गार्निश के लिए
विधि :
- सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें। इसमें थोड़ा सा नमक और चुटकी भर हल्दी डालकर पानी की मदद से एक गाढ़ा घोल बना लें। ध्यान रखें कि घोल में कोई गांठ न रहे।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा डालकर भूनें। अब बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें।
- अब बारीक कटा हुआ टमाटर डालें और उसे नरम होने तक पकाएं। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फिर जब मसाले अच्छी तरह भुन जाएं, तो कड़ाही में धीरे-धीरे बेसन का घोल डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें।
- बेसन के घोल को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए और कड़ाही का किनारा न छोड़ने लगे। इस समय आप इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं, जिससे ग्रेवी बन जाए।
- नमक और गरम मसाला डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर 2-3 मिनट और पकाएं। गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
- आपकी गरमागरम बेसन-प्याज की सब्जी तैयार है। इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें और इसका भरपूर आनंद लें। यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि यह आपके लंच को एक नया और शानदार ट्विस्ट देगी।
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार