रांची में ईद-उल-मिलादुन्नबी पर बवाल, इस्लामिक झंडा उखाड़े जाने से सड़क जाम
रांची (झारखंड)। राजधानी में ईद-उल-मिलादुन्नबी के अवसर पर लगाए गए इस्लामिक झंडे को असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। घटना के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग चंदवे-पिठौरिया मुख्य सड़क स्थित सोसो मोड़ पर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
झंडा उखाड़ने से भड़का समुदाय
स्थानीय लोगों का कहना है कि ईद-उल-मिलादुन्नबी के मौके पर हमेशा भाईचारे और सौहार्द का माहौल रहता है, लेकिन झंडा उखाड़ने की घटना समाज को बांटने की सोची-समझी कोशिश है।
पुलिस की समझाइश और आश्वासन
सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
‘यह सोची-समझी साजिश’
प्रदर्शन में शामिल मो. आशिफ, मो. यूनुस, आफताब आलम, शेखर महतो और राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि यह घटना साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के समय इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं और किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दी जाएंगी।
शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और त्योहार का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखा जाएगा।
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार