चंडीगढ़ में सीबीआई का बड़ा एक्शन – 5 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई, अब पड़ेगा कोर्ट के चक्कर
चंडीगढ़। पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के जेई भुवन चंद के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत में मुकदमा चलेगा। वीरवार को इस मामले की अदालत में सुनवाई थी। अदालत ने भुवन चंद के खिलाफ प्रिवेंशन आफ करप्शन एक्ट के तहत आरोप तय कर दिए हैं। अब उसके खिलाफ तीन दिसंबर से केस की कार्रवाई शुरू होगी।
पांच नवंबर 2024 को सीबीआई ने भुवन चंद को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई रामदरबार के रहने वाले विकास कुमार की शिकायत पर की गई थी। विकास ने बताया था कि उन्होंने वाट्सएप के जरिये अपने पड़ाेसी के मकान में अवैध निर्माण की शिकायत दी थी। पड़ोसी पर कार्रवाई करने के बजाय जेई उन्हीं के पास आ गया और विकास से कहने लगा कि आपके खिलाफ शिकायत आई है। आपके मकान में अवैध निर्माण हुआ है।
जेई ने कहा कि अगर उसे अपना मकान बचाना है तो अपनी शिकायत वापस लेनी होगी और उसे पांच हजार रुपये रिश्वत देनी होगी। ऐसे में विकास ने उसके खिलाफ सीबीआइ को शिकायत दे दी। सीबीआइ ने शिकायत के आधार पर आरोपित को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया और उउसे गिरफ्तार कर लिया।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर