देवरिया के मॉल में हिंदू युवतियों पर आश्चर्यजनक शोषण और धर्म परिवर्तन का आरोप — नौकरी छोड़कर पुलिस के दरवाजे पर पहुंची पीड़िता, पर अधिकारियों ने सुनी नहीं
देवरिया: आगरा, बलरामपुर के बाद अब देवरिया में भी अवैध धर्म परिवर्तन गिरोह ने अपने पैर पसार लिए हैं। एक युवती ने यहां के एक मॉल में धर्मांतरण का धंधा चलने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि हिंदुओं लड़कियों का मॉल में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। मॉल के ऊपरी कमरों में लड़कियों के शारीरिक शोषण होने का भी आरोप लगाया। युवती का कहना है कि पुलिस उसकी शिकायत पर केस नहीं दर्ज कर रही है। उसने एसपी से गुहार लगाई है। युवती ने बताया कि मॉल मालिक विशेष समुदाय के हैं। वह अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन का धंधा चला रहे हैं। मॉल में बाहर से आए व्यापारियों के पास लड़कियां भेजी जाती हैं। ये लोग लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करते हैं। युवती का दावा है कि धर्मांतरण और शोषण से परेशान होकर उसने यहां नौकरी छोड़ दी।
मॉल मालिक का रिश्तेदार जा चुका है जेल
युवती ने बताया कि मॉल मालिक का एक रिश्तेदार कुछ समय पहले हिंदू लड़की को भगाने के मामले में जेल जा चुका है। मॉल के मालिक और रिश्तेदार ने उसका भी शारीरिक शोषण किया है। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगे थे।
छांगुर बाबा के कारनामे भूले नहीं लोग
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही आगरा में हिंदुओं को ईसाई बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। ये लोग नौकरी और पैसे का लालच देकर गरीब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवा रहे थे। इससे पहले बलरामपुर में छांगुर बाबा के कारनामे सामने आए थे। छांगुर बाबा ने अवैध धर्म परिवर्तन के धंधे से करोड़ों रुपये कमाए। इस मामले में प्रतिदिन नए-नए अपडेट आ रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव