‘धोनी-कपिल ने किया खिलाड़ियों का नुकसान’, दिग्गज क्रिकेटर के पिता का बड़ा बयान
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों इरफान पठान का एक पुराना वीडियो सुर्खियों में है। इस वीडियो में पठान ने अपने करियर के अंतिम चरण और एमएस धोनी की कप्तानी के दौरान टीम से बाहर होने पर खुलकर बात की थी। अब इस वीडियो पर दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इरफान ही नहीं, बल्कि गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी खुलकर इस बारे में बोल चुके हैं कि धोनी की कप्तानी में उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ। इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव और बिशन सिंह बेदी पर भी निशाना साधा।
इरफान का पुराना वीडियो
दरअसल, इरफान का जो पुराना वीडियो वायरल हुआ, वह लगभग पांच साल पुराना है। एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए उन्होंने एक सीरीज के दौरान अपनी भूमिका और कप्तान धोनी के साथ बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने 2012 में टीम से बाहर होने के लिए धोनी का नाम लिए बिना उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था, 'मुझे किसी के कमरे में हुक्का लगाने या बेवजह बातें करने की आदत नहीं है। सब जानते हैं। कई बार चुप रहना बेहतर होता है। मेरा काम मैदान पर प्रदर्शन करना था और मैंने वही किया।'
सोशल मीडिया पर जुड़ा धोनी से मामला
इस बयान के 'हुक्का' हिस्से को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सीधे धोनी से जोड़ दिया और यह बात चर्चा में आ गई कि धोनी खिलाड़ियों के सात हुक्का पीते थे। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया। पठान ने 2012 में आखिरी बार भारत के लिए खेला था। उस मैच में उन्होंने पांच विकेट भी लिए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि आखिर उन्हें बाहर क्यों किया गया।
योगराज सिंह का बड़ा बयान
अब पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने इस पूरे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। योगराज ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'यह सिर्फ इरफान पठान की बात नहीं है। गंभीर ने बोला, सहवाग ने कहा, हरभजन ने भी कहा कि उन्हें मक्खी की तरह टीम से मसल दिया गया। इस पर एक ज्यूरी बैठनी चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ। धोनी जवाब नहीं देना चाहते और जो जवाब नहीं देना चाहता, उसकी आत्मा दोषी होती है।'
पूर्व कप्तानों पर भी साधा निशाना
योगराज सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने पूर्व कप्तानों कपिल देव और बिशन सिंह बेदी को भी कटघरे में खड़ा किया। योगराज ने कहा, 'मैं उन लोगों के बारे में बोल सकता हूं जिनके साथ रहा हूं। बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और अब एमएस धोनी। इन्होंने खिलाड़ियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। जो गलत है, वो गलत है। दो गलत मिलकर कभी सही नहीं हो सकते। खुलकर कहता हूं कि हमारे कप्तानों ने हमारी टीम और खिलाड़ियों को बर्बाद किया।'
पुराने विवाद भी आए सामने
धोनी और कपिल देव पर आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है। योगराज पहले भी कई बार इन दोनों को निशाने पर ले चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में यहां तक दावा किया था कि उन्होंने एक बार कपिल देव को बंदूक की नोक पर ले लिया था, क्योंकि उन्हें टीम से बाहर करने के पीछे कपिल की भूमिका बताई जाती थी। इसके अलावा वह बेटे युवराज का करियर बर्बाद करने का दोष धोनी के सिर पर मढ़ चुके हैं। हालांकि, योगराज कई बार धोनी की जमकर तारीफ भी करते दिखते हैं।
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच