बिहार बंद पर बोले तेजस्वी- भाजपा का बिहार बंद सुपर फ्लॉप
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा और एनडीए गठबंधन ने गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पांच घंटे के इस बंद को एनडीए नेताओं ने सफल और शांतिपूर्ण करार दिया। उनका दावा है कि आवश्यक सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।
लेकिन राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बंद को पूरी तरह असफल बताया।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा, आम जनता ने इसमें कोई सहयोग नहीं किया। इसी के साथ ही तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर गुंडागर्दी की, महिलाओं और शिक्षकों के साथ बदतमीजी की और एम्बुलेंस तक का रास्ता रोका गया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तरह की हरकतों से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि बिहार की जनता ने इस बंद को पूरी तरह नकार दिया और भाजपा-एनडीए को कहीं से भी समर्थन नहीं मिला। वहीं भाजपा और एनडीए नेताओं ने तेजस्वी के आरोपों को राजनीतिक बयान बताते हुए कहा कि बंद पूरी तरह शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव