जयपुर उपचुनाव: कांग्रेस की भानु सैनी की जीत, बीजेपी तीसरे नंबर पर खिसकी
जयपुर। राजधानी जयपुर नगर निगम हेरिटेज के वार्ड 63 उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार भानु सैनी ने महज 59 वोटों से जीत हासिल की। इस चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान बीजेपी को हुआ, क्योंकि बागी उम्मीदवार सीमा मीणा ने पार्टी प्रत्याशी को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान पाया और बीजेपी तीसरे पायदान पर सिमट गई।
वार्ड 63 से कांग्रेस की भानु सैनी को 1,358 वोट, बागी सीमा मीणा को 1,299 वोट और बीजेपी की रितु नंदवाना को सिर्फ 1,062 वोट मिले। कुल 8,132 मतदाताओं में से केवल 3,745 (46.06%) ने मतदान किया। इनमें से 26 वोट नोटा के हिस्से में गए।
कांग्रेस का जश्न, बीजेपी पर तंज
जीत के बाद भानु सैनी ने इसे जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया और कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्ड का विकास और समस्याओं का समाधान होगा। किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कहा कि जनता बीजेपी के कुशासन से परेशान है, इसलिए वोट की चोट से उन्हें तीसरे नंबर पर भेज दिया गया। उन्होंने दावा किया कि आगामी निकाय चुनावों में भी कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
नवंबर तक ही रहेगा कार्यकाल
हालांकि, इस जीत के बावजूद भानु सैनी का कार्यकाल लंबा नहीं होगा, क्योंकि नगर निगम हेरिटेज का मौजूदा बोर्ड इस साल नवंबर में भंग हो जाएगा।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा