दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ जैसे हालात, यमुना का जलस्तर खतरे के पार
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश और यमुना नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक 15,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। कई क्षेत्रों में पानी भर गया है, स्कूल बंद कर दिए गए हैं और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। उधर, हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द की गई हैं। आइए जानते हैं 6 बजे तक की 6 बड़ी खबरें—
दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ जैसे हालात, 15 हजार लोग बेघर
यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर तक पहुंच गया है। खादर क्षेत्र में पानी फैलने लगा है और पुराना उस्मानपुर व गढ़ी मांडू गांव तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन का दावा है कि रात से जलस्तर घट सकता है।
राहत शिविरों में भीड़, जगह कम पड़ी
यमुना बाजार और मोनेस्ट्री मार्केट जैसे निचले इलाकों में पानी घुस गया है। हजारों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है, लेकिन राहत शिविरों में जगह कम पड़ गई है।
नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
यमुना में जलस्तर बढ़ने से नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने पुराने लोहे के पुल पर आवाजाही रोकी और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।
दिल्ली में 50 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाएं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया कि अगले छह महीनों में दिल्ली में सड़क परियोजनाओं पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस समय एक लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर हैं।
हिंडन एयरपोर्ट से 4 शहरों की उड़ानें रद्द
गाजियाबाद में बारिश और जलभराव के चलते हिंडन एयरपोर्ट से चार शहरों की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरलाइंस ने यात्रियों से रूट जांचकर यात्रा करने की अपील की है।
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली गिरफ्तार
सात लाख के इनामी गैंगस्टर मैनपाल बादली को एसटीएफ ने कंबोडिया से डिपोर्ट कराकर गिरफ्तार किया। वह हत्या, हत्या के प्रयास और फिरौती जैसे गंभीर मामलों में वांछित था और 2018 से फरार चल रहा था।
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
NIA का बड़ा खुलासा: झारखंड में मिले हजारों डेटोनेटर, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर