गणेश पंडाल में आतंकियों के पोस्टर लगने से हड़कंप
उज्जैन । उज्जैन में गणेश उत्सव के पंडाल में हाफिज सईद जैसे आतंकियों के पोस्टर लगे हैं। पोस्टर को पंडाल के पास उस जगह पर लगाया गया है। जहां पर लोग जूते-चप्पल उतारते हैं. पहलगाम के आतंकियों के पोस्टर भी लगाए गए हैं, पोस्टर में लिखा है कि तुमने तो धर्म पूछकर मारा था लेकिन हम तुम्हें पैरों से रोंदने से पहले तुम्हारी कौम नहीं पूछेंगे।
पहलगाम की आतंकी घटना को लेकर जताया रोष
उज्जैन में गणेश उत्सव के पंडाल अलग-अलग थीम पर बनाए गए हैं। वहीं गुदरी चौराहे पर विराजित गुदरी गण राज के पंडाल में आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर सर्व हिंदू समाज शिप्रा नवयुवक मंडल ने लगाए हैं। सर्व हिंदू समाज शिप्रा नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम त्योहारों के समय अक्सर देश पर हुए आतंकी हमलों को भूल जाते हैं। ये पोस्टर इसलिए लगाए गए हैं कि हम आतंकी हमलों को ना भूलें।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाला पोस्टर भी लगाया
आयोजकों ने पहलगाम हमले में शहीदों हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए भी पोस्टर लगाया है। आयोजकों ने कहा गणपति के भक्त आतंकियों के पोस्टर को रौंदते हुए दर्शन कर रहे हैं। हम आतंकियों को उनकी औकात दिखाना चाहते थे। इस तरह निर्दोषों की हत्या करने वाले आतंकियों को हमे कभी नहीं भूलना चाहिए। वहीं इस तरह का गणेश पंडाल पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक आयोजन में इस तरह के पोस्टर लगाने को लेकर कुछ अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई भी बात नहीं कही गई है।
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
‘चटोरे’ चोरों का अनोखा कारनामा, पहले मिठाई खाई फिर कैश पर हाथ साफ
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर