50% टैरिफ के खिलाफ विरोध की अनोखी मिसाल: ट्रंप की सांकेतिक अर्थी के बाद 13वें पर मृत्यु भोज
भोपाल: भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने का राजधानी भोपाल में भी विरोध शुरू हो गया है. राजधानी भोपाल में टैरिफ का अनोखा विरोध किया गया. भारतीय गणवार्ता पार्टी ने 50 फीसदी टैरिफ के विरोध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सांकेतिक शवयात्रा निकाली. शवयात्रा के पहले डोनाल्ड ट्रंप की तेरहवीं के कार्ड भी बांटे गए.
13 दिन बाद कराया जाएगा मृत्यु भोज
भारतीय गणवार्ता पार्टी ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका. इसके बाद उनकी शव यात्रा निकाली. पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि शवयात्रा के 13 दिन बाद ट्रंप की तेरहवीं भी की जाएगी. इसमें लोगों को मृत्युभोज कराया जाएगा. पार्टी के अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने कहा कि "डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ दोस्ती के नाम पर गद्दारी की है. 50 फीसदी टैरिफ और ट्रंप द्वारा भारत के साथ धोखा दिया गया है.
पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा दिया गया है. अब 13 दिन बाद मृत्यु भोज भी कराया जाएगा. इसके बाद स्वदेशी अपनाओ का अभियान भी चलाया जाएगा.
अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ का विरोध
दरअसल, अमेरिका ने भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया था. बाद में समझौता न होने पर 27 अगस्त से टैरिफ को बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है. भारत से अमेरिका को कुल 7 लाख 59 हजार करोड़ का निर्यात किया जाता है. इसमें सबसे ज्यादा 22 फीसदी निर्यात मशीनरी आयटम किए जा रहे हैं. यह करीबन 1 लाख 68 हजार करोड़ रुपए है.
टैरिफ के विरोध में स्वदेशी अपनाने की अपील
अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चर्चा अंतराष्ट्रीय स्तर पर है. कई विदेशी लीडर्स ने इस टैरिफ को गलत बताया है. वहीं भारत में अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ लोगों ने नाराजगी बढ़ रही है. स्वदेशी अपनाने की अपील की जा रही है. वहीं पीएम मोदी ने भी देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की है. उन्होंने कहा था कि भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हर नागरिक को स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का संकल्प लेना चाहिए. स्वदेशी वस्तुएं खरीदें, जिसे बनाने में भारतीयों ने पसीना बहाया है.
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों को समयपूर्व रिहाई