ओडिशा में गणेश विसर्जन पर मातम, तीन घटनाओं में एक की मौत और कई घायल
ओडिशा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन अलग-अलग घटनाओं में एक शख्स की मौत और 14 लोग घायल हो गए हैं। वहीं करंट लगने से तीन युवक जख्मी हैं, जबकि एक महिला नदी में बह गई है।
ओडिशा में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान झड़प की अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 14 घायल हो गए। जुलूस में डीजे वाहन पर चढ़ते समय करंट लगने से तीन अन्य युवक घायल हुए, जबकि प्रतिमा विसर्जन बाद नदी में नहाते समय महिला बह गई। नयागढ़ जिले में रविवार रात प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान संगीत बजाने को दो समूहों में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 10 घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान हरिहर स्वैन के रूप में हुई है।
लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरिहर स्वैन की उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने बेटे को हमलावरों से बचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह घटना फतेहगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के करदापल्ली गांव में पथापुर और करदापल्ली क्षेत्रों के लोगों के बीच जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद हुई। लोगों ने भापुर बाजार में प्रदर्शन कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।मामले में अधिकारी ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नयागढ़ की पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'हमने स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।'
पुरानी दुश्मनी को लेकर दो समूहों के बीच झड़प
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रविवार रात भुवनेश्वर के पत्रापाड़ा में प्रतिमा विसर्जन जुलूस में पुरानी रंजिश को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एम्स-भुवनेश्वर और कैपिटल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
करंट लगने से तीन अन्य युवक जख्मी
इस बीच पुलिस ने बताया कि पुरी जिले के कोणार्क में विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे वाहन पर चढ़ते समय तार की चपेट में आने से तीन युवक घायल हो गए। गंभीर हालत में एक घायल को भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के एक चिकित्सा संस्थान में स्थानांतरित कर दिया गया है।
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों को समयपूर्व रिहाई