पंजाब में दर्दनाक वारदात: गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे युवक को दोस्तों ने रास्ते से ले गए संग, कुछ घंटों बाद रहस्यमयी हालात में मिली लाश
जगरांव (पंजाब)। पंजाब के फिरोजपुर के गांव मुदकी का यादविंदर सिंह गुरुद्वारा नानकसर में माथा टेकने जा रहा था। रास्ते में उसका दोस्त सुखप्रीत उसे अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया। आरोपियों ने जगरांव के गांव चक्कर में एक सुनसान जगह पर युवक को जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना वीरवार रात की है। युवक की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने गांव के सरपंच को फोन कर मामले की जानकारी दी और मरीज को रेफर कर दिया। रात करीब 1:30 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। थाना हठूर पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में गांव डगरू का सुखप्रीत सिंह, गांव चक्कर का गुरसिमरन सिंह और बबन सिंह शामिल हैं। एक आरोपी अभी अज्ञात है।
मृतक के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा ट्रैक्टर-ट्रॉली में अन्य ग्रामीणों के साथ गुरुद्वारा जा रहा था। मोगा के गांव अजीतवाल के पास सुखप्रीत मिला और उसे अपनी बाइक पर ले गया। रात 11:30 बजे सरपंच सोहन सिंह का फोन आया कि उनके बेटे को बेहोशी की हालत में गांव के एक डॉक्टर के पास लाया गया है। परिवार ने उसे निजी अस्पताल मुदकी ले जाने को कहा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना हठूर के इंचार्ज कुलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने