मुंबई में बजेगा Linkin Park का जादू, जानें कब और कहां मिलेगा कॉन्सर्ट का टिकट
मुंबई: अमेरिकी रॉक बैंड लिंकिन पार्क अब भारत में भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत मुंबई से होगी। फ्रॉम जीरो वर्ल्ड टूर के तहत बैंड का यह पहला कार्यक्रम भारत में होने वाला है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। बैंड ने बताया कि वह लोलापालूजा इंडिया में प्रस्तुति देने वाले हैं।
कब आयोजित होगा भारत में इवेंट?
इसी हफ्ते अमेरिकी रॉक बैंड लिंकिन पार्क ने घोषणा कि वे 25 जनवरी, 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में लोलापालूजा इंडिया में परफॉर्म करेंगे। बैंड का यह कार्यक्रम उनके ‘फ्रॉम जीरो वर्ल्ड टूर’ के तहत भारत में पहला इवेंट होगा। इस शो की टिकटों की बिक्री भी शुरू हो चुकी है।
कहां मिलेगा टिकट?
इस इवेंट के टिकट्स दर्शक 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे के बाद lollaindia.com और BookMyShow से प्राप्त कर सकते हैं।
क्या बोले बैंड के सदस्य?
बैंड के सदस्य माइक शिनोडा ने कहा, "भारत एक ऐसी जगह है जहां हम लंबे समय से परफॉर्म करना चाहते थे। हमारे प्रशंसक वहां अविश्वसनीय रूप से उत्साही हैं और हम आखिरकार अपना लाइव शो उनके सामने लाने के लिए बेताब हैं।"
दिग्गज लोग हुए शामिल
आपको बताते चलें कि यह लोलापालूजा इंडिया का चौथा संस्करण होगा, जिसमें पहले स्टिंग, ग्रीन डे, जोनास ब्रदर्स, शॉन मेंडेस, इमेजिन ड्रैगन्स, एपी ढिल्लों, डिवाइन, रघु दीक्षित और प्रभ दीप जैसे कलाकार शामिल हो चुके हैं। हालांकि अभी इसके बार में आधिक जानकारी सामने आना बाकी है।
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश