विरार में अवैध इमारत गिरने से 9 की मौत, हादसे के बाद पुलिस ने बिल्डर को किया गिरफ्तार, मची अफरा-तफरी
मुंबई/पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में अनधिकृत चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा बगल की खाली इमारत पर गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने घटना के करीब 18 घंटे बाद बुधवार शाम को मलबे के नीचे से तीन और शव निकाले। रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा मंगलवार रात 12 बजकर पांच मिनट पर ढह गया था। वसई विरार महनगरपालिका (वीवीएमसी) द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इमारत के बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया।
आसपास की बिल्डिंगें कराई खाली
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आरोही ओंकार जोविल (24), उनकी एक वर्षीय बेटी उत्कर्षा जोविल, लक्ष्मण किस्कू सिंह (26), दिनेश प्रकाश सपकाल (43), सुप्रिया निवालकर (38) और अर्नव निवालकर (11) के रूप में की गई। जिलाधिकारी इंदु रानी जाखड़ ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मलबे में अब भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई। पालघर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि जिस चॉल या मकान पर इमारत गिरी, वह खाली था। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर इमारत के आसपास की सभी चॉल को खाली करा दिया गया है और उनमें रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
गिरे हुए हिस्से में थे 12 फ्लैट
कदम ने बताया कि 2012 में निर्मित रमाबाई अपार्टमेंट में 50 फ्लैट हैं और ढहे हुए हिस्से में 12 अपार्टमेंट थे। घायलों को क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों और मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा में भर्ती कराया गया है। वीवीएमसी के प्रवक्ता ने इमारत के 'अवैध' होने की पुष्टि की। वीवीएमसी के सहायक आयुक्त गिलसन गोंसाल्वेस ने कहा, ''फिलहाल, मलबा हटाने का काम जारी है। इस दुर्घटना के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं। गोंसाल्वेस ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को चंदनसर समाजमंदिर में अस्थायी रूप से रखा गया है। हम उन्हें भोजन, पानी, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
Maharashtra Update: संजय गांधी नेशनल पार्क में एंट्री फीस बढ़ोतरी रद्द
Gulf Crisis Impact: बहादुरगढ़ में जूता उद्योग का उत्पादन आधा
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल
Bargi Dam Case: तमिलनाडु भेजने से पहले शर्त, परिवार में आक्रोश
करनाल में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश, बदमाश ने सेल्समैन पर तानी पिस्टल
ऑरेंज कैप छिनी! Abhishek Sharma पीछे, रेस हुई और दिलचस्प
ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: संसद को दरकिनार कर हथियार डील की पेशकश
“तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो…”—बयान से भड़का मामला
Bilaspur में ICICI बैंक घोटाला: 1.38 करोड़ की हेर-फेर
3 मई से बदल जाएगा रेल शेड्यूल, यात्रियों को हो सकती है परेशानी