उरकुरा में मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला
उरकुरा में मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे, आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित
रायपुर।राजधानी रायपुर के पास उरकुरा स्टेशन पर मंगलवार सुबह मालगाड़ी के एक वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए। हादसा करीब सुबह 9 बजे उरकुरा से आरएसडी की ओर जाते समय हुआ।
दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक क्लियर
जैसे ही घटना की जानकारी मिली, रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 11 बजे मालगाड़ी को फिर से पटरी पर चढ़ाया गया और ट्रैक को बहाल किया गया।
यात्री गाड़ियां 2 से 3 घंटे लेट
इस हादसे की वजह से रायपुर होकर गुजरने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें 18030 मुंबई-एलटीटी एक्सप्रेस, 12069 गोंदिया जनशताब्दी, 12810 हावड़ा-मुंबई मेल और हसदेव एक्सप्रेस समेत कई लोकल ट्रेनें शामिल हैं। सभी ट्रेनों को 2 से 3 घंटे की देरी से रवाना किया गया।
अधिकारी मौके पर रहे तैनात
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया और ट्रेनों की आवाजाही दोबारा सामान्य की जा रही है। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा