दुकान में घुसे भालू, सामान तोड़ा और जमकर किया दावत
राजस्थान के माउंट आबू के रिहायशी इलाकों में भालुओं की आवाजाही बढ़ गई है. लोग भालुओं के आतंक से लोग परेशान हैं. यहां कभी सड़कों पर घूमते भालू तो कभी दुकान-बाजारों के आसपास इनकी चहलकदमी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. ऐसा ही एक विडियों एक बार फिर सामने आया है.
इस वीडियों में 3 भालूओं ने एक दुकान में घुसकर सब तहस नहस कर दिया. साथ ही वीडियो में भालू फ्रीज से दही निकालकर खाते हुए नजर आ रहे हैं. यह घटना डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस वीडियो में एक मादा भालू अपने दो बच्चे के साथ दुकान में सामान बिखेरते हुए दही का लुफ्त लेते नजर आ रहें हैं.
दो सावकों के साथ दुकान में घुसी मादा भालू
मामला माउंट आबू के मुख्य बाजार के पास एक डेयरी का है. यहां सोमवार सुबह एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ दुकान में घुस गई. भालू परिवार ने डेयरी में रखे फ्रिज को अपना निशाना बनाया. उन्होंने फ्रिज को खोलकर दही खाया और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी निकालीं. इतना ही नहीं भालुओं ने शक्कर भी खाई और दुकान में रखा सामान इधर-उधर बिखेर दिया.
लोगों में डर का माहौल
इस घटना के बाद से क्षेत्रीय के लोगों में डर का माहौल है. पिछले कुछ समय से इलाके में भालुओं की गतिविधियां बढ़ी हैं. वे खुलेआम सड़कों पर घूमते हुए और दुकान-बाजारों के आसपास देखे जा रहे हैं. लोग वन विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है. लोग वन विभाग के रवैये से नाराज हैं. उनका कहना है कि रिहायशी इलाकों में भालुओं की गतिविधि बढ़ने से उनके व्यापर पर नकरात्मक प्रभाव पड़ रहा है. साथ ही भालू दुकानों में घुसकर भारी मात्रा में नुकसान कर रहें हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
सरकार-CJP बातचीत के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित, नई दिल्ली समेत कई स्टेशन बंद
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?