BB 19 अपडेट: सात घरवाले नॉमिनेट, सीक्रेट रूम में भेजा गया एक कंटेस्टेंट
मुंबई: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के शुरू होते ही घर के अंदर नाटक, तकरार और ट्विस्ट का दौर शुरू हो चुका है। सिर्फ दो दिन में ही घर का माहौल गर्मा गया है और शो में पहला एविक्शन भी सामने आ गया। लेकिन यह एविक्शन वैसे नहीं था जैसा दर्शकों ने सोचा था। बाद में एक ट्विस्ट भी आया जिससे सबकुछ बदल गया। इसी के साथ ही घर में पहला नॉमिनेशन देखने को मिला है।
सात कंटेस्टेंट्स पर बेघर होने की तलवार
पहले ही हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को झटका दिया। इस सीजन में नॉमिनेशन प्रक्रिया कुछ अलग रही। टास्क के दौरान सभी सदस्यों को खुले में ही अपनी तरफ से एक-एक नाम देना था, जो उनके मुताबिक घर में रहने के लायक नहीं है। इसी दौरान सभी बारी-बारी से एक-एक नाम लेने लगे। ऐसे में वोटिंग और आपसी चर्चा के बाद कुल सात नाम सामने आए। घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट कुछ इस तरह है-
अभिषेक बजाज
गौरव खन्ना
जीशान कादरी
नीलम गिरी
तान्या मित्तल
नतालिया जानोसेक
प्रणीत मोरे
इन सातों में से कोई भी इस हफ्ते के अंत तक घर छोड़ सकता है, जिससे शो अब एक दिलचस्प मोड़ ले चुका है। वहीं इस प्रोसेस के दौरान घरवालों के बीच खूब गहमा-गहमी भी देखने को मिली।
फरहाना भट्ट को भेजा गया सीक्रेट रूम
नॉमिनेशन से पहले बिग बॉस ने घरवालों को कुछ ऐसा ही टास्क दिया जिसमें उन्हें बताना था कि कौन शो में नहीं रहना चाहिए। घरवालों के बीच बहस और वोटिंग के बाद सबसे ज्यादा निशाने पर आईं फरहाना भट्ट। बिग बॉस ने घोषणा की कि उन्हें घर से बाहर करना होगा। जैसे ही सबने सोचा कि यह उनके सफर का अंत है, तभी खेल बदल गया। फरहाना को घर से निकालने के बजाय सीधे सीक्रेट रूम भेज दिया गया।
सीक्रेट रूम से होगी नजर
फरहाना अब घर में मौजूद हर सदस्य की हरकतों पर नजर रख सकेंगी। उन्हें ये पावर दी गई है कि वो बाकी कंटेस्टेंट्स के बर्ताव और रणनीतियों को चुपचाप देख सकें। ऐसे में आने वाले समय में जब वो वापस लौटेंगी, तो उनके पास कई घरवालों के खिलाफ मजबूत तर्क और प्लानिंग होगी। यह ट्विस्ट शो को और भी रोमांचक बनाने वाला है।
इस साल का सबसे बड़ा बदलाव
इस सीजन का सबसे बड़ा बदलाव यही है कि एविक्शन पूरी तरह ‘डेमोक्रेसी’ पर आधारित रहा। पहले जहां फैसला केवल बिग बॉस या वोटिंग के जरिए होता था, वहीं अब कंटेस्टेंट्स खुद मिलकर किसी को बाहर करने का फैसला ले रहे हैं। हालांकि फिर वो कंटेस्टेंट सीधा अपने घर जा रहा है या फिर बिग बॉस के सीक्रेट रूम, ये ट्विस्ट भी मेकर्स लेकर आए हैं।
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच