झटपट रेसिपी: हींग वाले आलू बनाएंगे लंच-डिनर स्पेशल, स्वाद के साथ पाचन में भी करेंगे मदद
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- उबले हुए आलू: 4-5
- टमाटर: 2 (बारीक कटे हुए या प्यूरी)
- हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक: 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- जीरा: 1 छोटा चम्मच
- हींग: आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला: आधा छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी: 1 छोटा चम्मच (स्वाद के लिए)
- तेल या घी: 2 बड़े चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- हरा धनिया: गार्निशिंग के लिए
विधि :
- सबसे पहले, उबले हुए आलुओं को छीलकर मीडियम शेप के टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा और हींग डालें।
- हींग की खुशबू आते ही, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और हल्का सा भून लें।
- अब इसमें कटे हुए टमाटर या टमाटर की प्यूरी डालें। टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए और तेल अलग न होने लगे।
- इसके बाद, इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फिर मसालों को धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए।
- अब कटे हुए आलू डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें। नमक डालकर 2-3 मिनट तक भूनें ताकि आलू में मसालों का स्वाद अच्छे से बैठ जाए।
- अगर आपको ग्रेवी वाली सब्जी पसंद है तो इसमें थोड़ा पानी डालें और उबाल आने दें। अगर सूखी सब्जी बनानी है तो पानी न डालें।
- अब इसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 1-2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
- ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
- हींग वाले आलू परांठे, पूरी, रोटी या चावल के साथ बहुत टेस्टी लगते हैं।
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार