दिल दहलाने वाला हादसा: डेढ़ साल की मासूम के साथ दरिंदगी, समाज में आक्रोश
दिल्ली के बिजवासन में रविवार को एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी की डेढ़ साल की बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस को PCR पर कॉल कर जानकारी दी गई।
दिल्ली में डेढ़ साल की नाबालिग से रेप
जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी और सह-किरायेदार सुधीर उर्फ बिट्टू (32) सुबह करीब 9 बजे उसकी बेटी को अपने कमरे में ले गए। इसके कुछ देर बाद अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा अंदर से बंद था।
निर्वस्त्र और खून से लथपथ मिली मासूम
पीड़िता की मां के मुताबिक जब दरवाजा खुला तो लड़की अंदर रो रही थी। बच्ची निर्वस्त्र और खून से लथपथ हालत में मिली। उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला आरोपी नशे की हालत में था। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामले में पुलिस ने क्या कहा?
पीड़िता को उसकी मां के साथ मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किए गए। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, "बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में है और आगे की जांच जारी है।" अधिकारियों के अनुसार, आरोपी उसी घर में किराएदार के तौर पर रह रहा था। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट