एल्विश यादव के घर पर चली गोलियों का पर्दाफाश, हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने दबोचा
गुरुग्राम : यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करनेवालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गौरव और आदित्य हैं। दोनों ही प्रफेशनल शूटर हैं। पुलिस ने बताया कि गौरव और आदित्य का लिंक हिमांशु भाऊ गैंग से है। उन्हें साहबाद डेयरी के पास से गिरफ्तार किया गया है।
बाइक टैक्सी वाला हुआ था गिरफ्तार
यूट्यूबर और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के विजेता एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी करने के मामले में रविवार को बाइक-टैक्सी सेवा से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद की पर्वतीया कॉलोनी निवासी आरोपी जतिन (24) ने 17 अगस्त को गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एल्विश के घर पर गोलीबारी की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए अपनी मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने उसके पास से बाइक बरामद की है। अब उसके साथियों का पता लगाया जा रहा। 17 अगस्त की सुबह सेक्टर-57 स्थित एल्विश के घर पर दो लोगों ने 24 राउंड गोलियां चलाई थीं, तीसरा आरोपी बाइक पर बैठा हुआ था। एल्विश यादव के पिता राम अवतार ने बताया कि तीन अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसकी पुष्टि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुई शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज किया गया था।
गुड़गांव-फरीदाबाद रोड से पकड़ा
सेक्टर 40 क्राइम ब्रांच की टीम ने जतिन को गुड़गांव-फरीदाबाद रोड के नजदीक हनुमान मंदिर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में जतिन ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से गुड़गांव में रैपिडो बाइक पर सवारी ढोने का काम करता है। उसने अपने साथियों के कहने पर इस फायरिंग की योजना बनाई थी। वारदात के लिए अपनी बाइक उपलब्ध कराई, जिसका इस्तेमाल बदमाशों ने फायरिंग के लिए किया। पुलिस ने जतिन से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस की 10 टीमें हरियाणा राजस्थान और दिल्ली में छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ा है, जिसने सोशल मीडिया पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी