एसबीआई बैंक फ्रॉड केस में अनिल अंबानी ने सभी आरोपों से किया इनकार
नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आवास और रिलायंस कम्युनिकेशन्स (आरकॉम) के दफ्तरों पर शनिवार को छापा मारा। यह कार्रवाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शिकायत पर की गई, जिसमें लगभग 2,929 करोड़ रुपए के लोन घोटाले का आरोप लगाया गया है। अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला 10 साल पुरानी घटनाओं से जुड़ा है और एसबीआई के दावे को पहले ही न्यायालय में चुनौती दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अंबानी उस समय आरकॉम के गैर-कार्यकारी निदेशक थे और कंपनी के दैनिक प्रबंधन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि एसबीआई ने अन्य निदेशकों पर से पहले ही कार्रवाई वापस ले ली थी, फिर भी अंबानी को अलग से निशाना बनाया गया। वर्तमान में, रिलायंस कम्युनिकेशन्स का प्रबंधन एसबीआई के नेतृत्व वाले क्रेडिटर्स की समिति और रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल की देखरेख में किया जा रहा है। यह मामला पिछले छह सालों से एनसीएलटी और उच्च न्यायालय सहित अन्य न्यायिक मंचों में विचाराधीन है। सीबीआई ने मुंबई स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेडऔर इसके निदेशक अनिल डी. अंबानी समेत कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अनिल अंबानी ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि वे कानून के अनुसार अपना बचाव करेंगे।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट