उज्जैन में शनि देव का ऑन द स्पॉट इंसाफ! मंदिर में रिश्वत लेते कर्मचारी को लोकायुक्त ने धर दबोचा
उज्जैन: शनिचरी अमावस्या के दिन लोकायुक्त की टीम ने उज्जैन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. लोकायुक्त टीम ने एक ग्राम रोजगार सचिव को शनि देव मंदिर परिसर में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोच लिया. जैसे ही सचिव ने पैसा लेकर जेब में रखा, योजना अनुसार पहले से नजर गड़ाए बैठे अधिकारियों ने उसे दबोच लिया. मंदिर परिसर में इस तरह की घटना देख वहां मौजूद श्रद्धालु भौचक रह गए. आरोपी को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ले जाया गया जहां, उस पर वैधानिक कार्यवाही की गई.
क्या है पूरा मामला?
आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील के कंवराखेड़ी गांव के रहने वाले राजेश दांगी ने 19 अगस्त को लोकायुक्त एसपी आनंद कुमार यादव को एक शिकायती पत्र सौंपा था. राजेश ने बताया था कि उसके भाई बालचंद डांगी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत हुआ है. जिसकी 25000 रुपए की एक किस्त मिल गई है.
अगली किस्त जारी करने के एवज में ग्राम रोजगार सहायक सचिव भगवान सिंह सोंधिया 15000 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है. 4000 रुपए ले लिया है बाकी के 11 हजार रुपए देने हैं. ये पैसा लेने के बाद ही अगली किश्त जारी करने की बात कही है.
शनि मंदिर में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा
लोकायुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लिया और मामले की जांच की तो फरियादी का आरोप सही पाया गया. इसके बाद लोकायुक्त ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई. शनिचरी अमावस्या के दिन ग्राम रोजगार सहायक सचिव उज्जैन के त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर के पास दर्शन करने आया था और फरियादी को भी पैसे लेकर वहीं बुलाया था.
फरियादी राजेश लोकायुक्त की प्लानिंग के अनुसार मंदिर पहुंचा, जहां लोकायुक्त ने ग्राम रोजगार सहायक सचिव को पैसे लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया. रिश्वत की राशि आरोपी के पैंट की जेब से बरामद की गई. उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने डीएसपी दिनेश पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज